Bitumin Penetration  Test

बिटूमन काअन्तर्वेशन या गाढ़ापन (सघनता) परीक्षण

[I.S: 1203]

  • उद्देश्य(Object):-

यह परीक्षण बिटूमन (बन्धक पदार्थ) का गाढ़ापन (कठोरता) ज्ञात करने तथा विभिन्न मौसमों में इसका उपयुक्त ग्रेड चयन करने के लिये किया जाता है। यह परीक्षण बिटूमन का प्रेड भी बताता है और इसकी कठोरता (Hardness) या नम्यता (Softness) दर्शाता है । यह परीक्षण रोड टार (Road Tar) के लिये उपयुक्त नहीं है, क्योंकि यह बन्धक पदार्थ उच्च पृष्ठ-तनाव (High Surface Tension ) दर्शाता है और इसमें मुक्त कार्बन की मात्रा भी अधिक होती हैं।

PENETRATION VALUE :-

          विभिन्न ग्रेड के बिटूमनों के अन्तर्वेशन मान ( penetration value)
       SR.                GRADE    (penetration value)
1A-25 & A-35 20-30
2A-45 &  A-65,S-45 30-40
3S-6560-70
4A-90 & S-90 80-100
5A-200 & S-200 175-225
  • सिद्धान्त (Theory):-

बिटूमन (डामर) सड़क निर्माण में पत्थर की गिट्टी (Stone Metal) को पिण्ड के रूप में बाधे रखने का कार्य करता है, जैसे चिनाई में मसाले की भूमिका रहती है। बिटूमन को कार्य पर प्रयोग से पहले गर्म किया (पिघलाया) जाता है ताकि यह तरल होकर गिट्टी को पकड़ ले 25°C तक गर्म बिटूमन में एक मानक भार (100 ग्राम) वाली सूई 5 सैकण्ड तक सीधी ऊर्ध्व धसा कर, इसका अन्तर्वेशन (Penetration) ज्ञात किया जाता है। बेधन एक mm के दसवें भाग (0-1 mm) तक पढ़ा जाता है। वेधन मान जितना अधिक होता है, बिटूमन उतना हो नरम होए और इसका पिघलन-विन्दु (Melting Point) उतना ही कम होता है।

80/100 मेड बिट्मन अर्थ है

इस बिटूमन का अन्तर्वेशन मान 80-100 के बीच है। 100 से कम् बेधन-मान को 10  अन्तर से तथा 100 या अधिक बेधन-मान को 20 के अन्तर से व्यक्त किया जाता है।

IRC विटूमनी मैकेडम और बेधन-मैकेडम के लिये 30/40, 60/70 व 80/100 ग्रेड के बिटप की संस्तुति करता है। गर्म क्षेत्रों में निम्न अन्तवेंशन मान और ठण्डे क्षेत्रों में उच्च अन्तर्वेशन मार अपनाने चाहिये ताकि अत्याधिक भंगुरता (Brittleness) से बचा जा सके ।

note:- सड़क-टार क्योंकि नम होता है, इस पर अन्तर्वेशन परीक्षण नहीं किया जाता है

  • सामग्री(Material):-
  1. बिटुमिन
  • उपकरण (Apparatus):-                                                               
    बिटूमन-का Penetration or Consistency Test
    Penetration Test
  1. पेनीटोमीटर (Penetrometer)-(जो mm के दसवें भाग तक धंसन माप सके),

  2. चपटी तली वाला गोलाकार पात्र (Tray), व्यास 70 mm, ऊँचाई 35-40mm

  3. बेधन सूई, भार संलग्नक सहित 100 + 0.25 ग्राम ( सूई को किसी भी ऊँचाई पर लॉक Lock करने की व्यवस्था होती है)

  4. जल-बाथ (Water Bath), 25°C पर, धारित 10 लीटर,

  5. तापमापी,

  6. घड़ी (जो एक सैकण्ड के दसवें भाग तक समय दर्शाये)

  • विधि(Method):-
  1. बिटूमन प्रतिदर्शन को 75°C-100°C तक गर्म करके तथा अच्छी तरह हिला का पर्याप्त नरम कर लें ताकि उसमें फंसी वायु व नमी निकल जाये, ताकि यह पात्र में भर जा सके।
  2.  बिटूमन को सिलिण्डरी पात्र में भरें। इसकी गहरायी, सम्भावित बेधन- गहरायी से लगभग 10 mm अधिक रखें । प्रतिदर्श को एक घण्टा तक ठण्डा (15°C-30°C तकी होने दें।
  3. अब इस पात्र को 25°C के जल-बाथ में एक घण्टा तक रखें पात्र का ऊपरी सिर 10 mm तक पानी में डूबा रहना चाहिये। इसके लिये पात्र की तली पर एक छिद्रित प्लेट भी रख दी जाती है।
  4. उपरोक्त अवधि के बाद प्रतिदर्श भरे पात्र को जल-बाथ से बाहर निकाल लें और इसे पेनीट्रोमीटर की सूई के ठीक नीचे रख दें। सूई प्रतिदर्श की ऊपरी सतह से छुआनी (Touch) चाहिये। डायल पर पाठ्यांक शून्य (Zero) कर दें।
  5. अब सूई को मुक्त कर दें। यह अपने भार के कारण नीचे गिरकर, बिट्मन-पिण्ड में धंस जायेगी।
  6. सूई को मुक्त करने के ठीक पांच सैकण्ड बाद, इसे पुनः लाक (Lock) कर दें और डायल पर सूई का घंसन-पाठ्यांक पढ़ लें। यह ठस बिटूमन-प्रतिदर्श का अन्तर्वेशन-मान (Penetration-Value) होगा।
  7. सूई को बाहर निकालकर, इसे बेंजीन (Benzene) घोल से साफ कर लें और किसी अन्य बिन्दु पर (10 mm की दूरी पर) पुनः घंसायें । इस प्रकार जांच को तीन बार दोहरायें और इनका औसत ज्ञात करे लें।
  • प्रेक्षण (Observation):-
S.R.             Penetrometer Reading      औसत मान(.1mm)
  1प्रारंभ मेंअंत में       (A+B+C)/3
 2
 3
  • परिणाम(Result):-

बिटुमिन का अन्तर्वेशन मान (SOFTENING POINT VALUE)  = ……    हे |

  • सावधानियाँ(Precautions):-
  1. प्रयोग में साफ सूई ही लगायें। इसे प्रयोग से पूर्व बैंजीन घोल से साफ कर लें।
  2. सूई का भार 100 0.25 माम अनुमान्य है। इसकी जांच कर लें।
  3. इसको  ठीक 5 सेकण्ड तक ही मुक्त करना है।
  4. सूई के धंसन के समय, पात्र अपनी जगह पर स्थिर रहना चाहिये|
17 thoughts on “Bitumin Penetration Test बिटूमन का अन्तर्वेशन या गाढ़ापन परीक्षण”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *