WATER ABSORPTION TEST FOR BRICK

 WATER ABSORPTION TEST FOR BRICK

ईंट का जल अवशोषण परिक्षण

I.S. : [3495-1976 ]

  • उद्देश्य (Object):-

Brick Water Absorption ईंट के पानी सोखने की क्षमता को जल अबशोषण कहते हैं |

  •  सिद्धान्त (Theory):-सभी ईंटें (Clay Bricks) कुछ न कुछ मात्रा में पानी सोखती हैं। शुष्क होने पर, ये चिनाई-मसाले का पानी भी सोख लेती हैं, जिससे मसाला ठीक प्रकार से सेट नहीं होने पाता है और चिनाई कमजोर पड़ जाती है। अच्छी प्रकार से ढली व पकी ईंट पानी कम सोखती है। ईंट को 24 घण्टे पानी में डूबोये रखने पर, इसे अपने भार का 20% से अधिक यानी नहीं सोखना चाहिये। जो ईंट अधिक पानी सोखती है, उसकी सामर्थ्य व टिकाऊपन निम्न श्रेणी के होते हैं।

Note:-

  1. उच्च सामर्थ्य की ईंट अपने भार का 15% से अधिक पानी नहीं सोखे।

  2. इस परीक्षण से ईट के पकने के स्तर का भी ज्ञान होता है।

    1.   पाँच पकी हुई ईंटें (प्रतिदर्श)
    2.   पानी।
  • उपकरण (Apparatus):-
    1. स्टोब या हीटर,
    2. तापमापी (थर्मामीटर),
    3. 5kg क्षमता वाली तुला, आवश्यक भार (बाँट) सहित
    4. जल पात्र)
  • विधि (Method):-
  1.   परीक्षण के लिये 5 इंच (प्रतिदर्श) ले और इनको 110°C- 115C तक गर्म करके सुखा लें।
  2.   इस से ईंटो में विद्यमान नमी वाष्पीकृत हो जायेगी और उनका भार म्थिर हो जायेगा।|
  3.   ईटो को ठण्डा करके, इसका अलग-अलग भार ज्ञात करें। माना यह भार (W) है।
  4.  अब इन ईंटो को 24 घण्टे तक पानी (तापमान 27°C ±2°C) में डुबों कर रखें ईंट पूरी तरह पानी में डूबी रहनी चाहिये।
  5.   उपरोक्त अवधि के बाद ईंटों को पानी से निकाल कर साफ कर लें और पुनः भार करें। माना यह भार (W1)हैं।
  6.   ईंट की जल अवशोषण क्षमता निम्न सूत्र से ज्ञात करें
  •  प्रेक्षण (Observation):-
sr        PARTICULAR        ईंट प्रतिदर्श
IIIIII
1शुष्क ईंट का भार(w)kg
2नम ईट का भार (w1) kg.
3अवशोषित जल की मात्रा = (W2-W1) kg
4जल अवशोषण (प्रतिशत में) = [(W1-W) /W] X*100
5औसत मान =()
  • Result:-
    1. ईंटों की जल अवशोषण क्षमता 20 % से कम  हे| अत: ईंट स्वीकार्य हैं।

  •  सावधानियाँ (Precautions):-
    1.  ईंटों को 110°C-115°C तापमान पर सावधानी से गर्म करके सुखाये।
    2. शुष्क व गीली ईंट का भार ध्यानपूर्वक ज्ञात करें।
    3. जल अवशोषण के लिये ईंट पूरी तरह 24 घण्टे तक पानी में डबो रहे।
5 thoughts on “WATER ABSORPTION TEST FOR BRICK ईंट का जल अवशोषण परिक्षण”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *