cement-field-test

Field Test of Cement

सीमेन्ट की  स्थलीय जाँच 

  •  Object(उद्देश्य):-

 field test of cement मोके पर जाकर ही सीमेन्ट की  स्थलीय जाँच

  • सिद्धान्त (Theory):-

सीमेन्ट का उत्पादन फैक्टरी में नियन्त्रित स्थितियों में किया जाता है और भारतीय मानक ब्यूरो (B.I.S) (पूर्व में भारतीय मानक संस्थान) द्वारा I.S चिह्नित होता है। परन्तु कई बार परिवहन के दौरान अथवा लम्बे भण्डारण के कारण, इसमें कुछ दोष आ जाता है अथवा मिलावट की सम्भावना बन जाती है।यदि सीमेन्ट की गुणता पर सन्देह है, तब इसकी जाँच आवश्यक है। सीमेन्ट की गुणता की लैब में जाँच में पर्याप्त समय लग जाता है। अत: छोटे कार्यों के लिये सीमेन्ट की स्थलोय जाँच की जा सकती है। स्थलीय जाँच सरल पड़ती है और परिणाम भी तुरन्त मिल जाते हैं। स्थलीय जाँच में किसी प्रयोगशाला अथवा विशेष उपकरणों की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

  • जाँच विधियाँ (Test Method ):-

  •   Cement Colour test रंग की जाँच:–                       

    field test of cement
    field test of cement
    1. साधारण पोर्टलैण्ड सीमेन्ट का रंग विशेष प्रकार का हरा धूसर (Greenest Grey) होना चाहिये।
  • तापमान Temperature की जाँच :-

    1. सीमेन्ट के ढेर में हाथ डालने पर ठण्डक का अनुभव होना चाहिये।
    2. यदि ऐसा नहीं हैं तो सीमेन्ट पुराना है और ऐसा सीमेंट निर्माण क लिए उपयुक्त नहीं है|
  • Cement Fineness महीनपनकी जाँच:-

    1. सीमेन्ट बहुत महीन पिसा होता है,छूने पर इसका पता चल जाता है।
    2. यह चिकना भी प्रतीत होता है। यदि यह कुछ खुरदरा या मोटा लगता है, तब इसमें मिलावट हो सकती है।
    3. ऐसी सीमेन्ट में बालू या सिल्ट मिली हो सकती है।
  • Cement Lumps की जाँच:-

    1. नम वायु के सम्पर्क में आने पर सीमेन्ट में छोटे छोटे ढेले बन जाते हैं।
    2. यदि यह ढेले अंगूठे की दाब पर न टूटे, तो सीमेन्ट सैट हुआ माना जाना चाहिये।
    3. ऐसा सीमेन्ट बेकार होता है अत: सीमेन्ट पुराना है और ऐसा सीमेंट निर्माण क लिए उपयुक्त नहीं है|
  • Cement Water Test :-

    1. पानी की भरी बाल्टी में मुट्ठी भर सीमेन्ट डालने पर, यह नीचे तली पर बैठ जाना चाहिये।
    2.  यदि वह तैरता रहता है, तो इसे अस्वीकार कर देना चाहिये।
  • Cement Heating Test :-

    1. 100 ग्राम सीमेन्ट लेकर इसे इस्पात की प्लेट पर डालकर 20 मिनट तक हीटर पर गर्म करें।
    2. यदि सीमेन्ट अपना रंग बदल लेता है, तो इसमें मिलावट है।
  • सीमेन्ट टिक्की की जाँच:-

    1. सीमेन्ट (प्रतिदर्श) की 75mm व्यास टिक्कियाँ (Tablets) बनाये और 24 घण्टे तक गीले कपड़े में लपेट कर रखें।
    2.  इसके 15mm मोटी बाद 6 घण्टे तक उबलते पानी में डालें।
    3. अब पानी से निकाल कर इनकी सतह की जाँच करें।
    4. यदि टिक्की की सतह पर दरारें मकड़ी के जाले की भाँति, कम लम्बी तथा बहुत अधिक हैं, तो सीमेन्ट दोषपूर्ण है।|
  • प्रेक्षण (Observation):-
SRजांच विवरणस्वीकार्यजांच करने पर प्रतिदर्श
1IIIIII
2रंग (COLOUR)हरा धूसर
3तापमान (TEMPRETURE)ठंडक
4महिनतममहीम व् चिकना
5ढेलों की उपस्थितिनहीं
6पानी मैं जांचतली पर बैठ जाता है
7गर्म करके जांचरंग नहीं बदलता
8I.S.I MARKहै/नहीं

 

  • परिणाम (Reslut):-

उपरोक्त जाँच के आधार पर हम कह सकते हैं की सीमेन्ट स्वीकार्य/अस्वीकार्य है|

 

 

 

5 thoughts on “field test of cement सीमेन्ट की स्थलीय जाँच”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *