Core-cutter

Soil Field Density

स्थलीय घनत्व परीक्षण

I.S. [2720-(Part 28)-1974]

  • उद्देश्य (Object):-

Soil Field Density Test मैं  (Core-cutter) क्रोड-कर्तनी की सहायता से field में soil की (Dry Density ) शुष्क घनत्व ज्ञात किया  जाता हे|

  • सामग्री (Material):-
    1. soil sample 
    2. बीकर 
  • उपकरण  (Apparatus) :-       
    Soil Field Density
    Core-cutter                                         
    1. क्रोड-कर्तनी (Core-cutter)
    2. डॉली (Dolly)
    3. दुरमुट (Rammer)
    4. तुला
    5. जलांश के लिये पात्र
    6. नियन्त्रित ताप वाली भट्टी
    7. फावड़ा
    8. चाकू
  • विधि ( Method):-     
  1. क्रोड कर्तनी का आन्तरिक व्यास व ऊँचाई नाप लो तथा उसका भार ज्ञात कर लो।
  2. जहाँ घनत्व ज्ञात करना है उस स्थान को साफ कर लो तथा क्रोड-कर्तनी को
  3. रखकर डॉली लगाकर दुरमुट के आघातों से भूमि में तब तक प्रवेश कराओ जब तक कि डॉली भूमि सतह को न छूने लगे ।
  4. इसके के चारो ओर की मृदा खोदकर निकाल कर क्रोड-कर्तनी को मृदा सहित बाहर निकाल लो।
  5. क्रोड कर्तनी के दोनों ओर की फालतू मृदा तेज धार के चाकू से काट कर निकाल दो।
  6. इसमें  में उसके आयतन के ठीक बराबर ही मृदा रहनी चाहिये।
  7. क्रोड-कर्तनी को साफ कर मृदा सहित उसका भार ज्ञात करो।
  8. क्रोड कर्तनी में दो तीन स्थान से मृदा का कुछ नमूना, जलांश ज्ञात करने के लिये पात्र में ले लो।
  9. यही क्रिया तीन स्थान पर कर, उनका औसत लो।
  • प्रेक्षण (Observation):-

S.rParticularSoil Sample
  IIIIII
1क्रोड करतानी का भार (W1) gm
2क्रोड करतानी का भार + मृदा  भार (W2) gm
3मृदा भार = (W2-W1) gm
4Soil Bulk Density (yt)= (W2-W1)/V g/cm3
5जलांश पत्र संख्या
6पात्र का भार = W3 gm
7पात्र + मृदा का भार = W4 gm
8पात्र +  शुष्क मृदा का भार W5 gm
9जल जा भार = (W4-W5) gm
10शुष्क मृदा का भार (W5-W3) gm
11मृदा का जलांश w= [ (W4-W5)/(W5-W3)]
12शुष्क घनत्व yd = yt/(1+w)

मृदा नमूना संख्या

  1. क्रोड कर्तनी का आन्तरिक व्यास d=cm
  2. कोड कर्तनी की ऊँचाई    h = cm
  3. क्रोड कर्तनी का आयतन    V=cm
  • Result:-
  1. मृदा का शुष्क घनत्व  = ………. gm/cm3  
  • Precautions(सावधानियाँ ):-
  1. क्रोड-कर्तनी को डॉली लगाकर ही दुरमुट से आघात देकर भूमि में धँसाना चाहिये।
  2.  इसको  धँसाने से पूर्व स्थान को अच्छी प्रकार साफ कर लेना चाहिये। धास आदि हो तो उसे भी साफ कर देना चाहिये।
  3. क्रोड-कर्तनी को बाहर निकालते समय उसके चारों ओर की मृदा खोद कर निकाल देना चाहिये।
  4.  क्रोड-कर्तनी निकालते समय उसमें से मृदा बाहर नहीं गिरनी चाहिये।
  5. मृदा का कुछ भाग दोनों ओर थोड़ा थोड़ा बाहर निकलता रहे।
  6. बजरी युक्त या पत्थर वाली या बलुआ मृदा में इसको काम में नहीं लाना चाहिये।
11 thoughts on “Soil Field Density- Core-Cutter Method स्थलीय घनत्व परीक्षण क्रोड-कर्तनी विधि”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *