Identification-of-Lim

Identification of Hydraulic Lime and Fat Lime

 जलीय चूना तथा कली चूना की पहचान 

  • उद्देश्य (Object):-

Identification of Hydraulic and Fat Lime जलीय चूना तथा कली चूना की पहचान

  • सिद्धान्त (Theory):-

चूना एक बन्धक पदार्थ है, जो चिनाई, प्लास्तर तथा कंक्रीट कार्यों में काम आता है। चूना पत्थर को भट्टियों में जलाकर (निस्तापन), चूना बनाया जाता है। इसे कली चूना या शुद्ध चूना कहते हैं। इस्तेमाल से पहले इसे पानी डालकर बुझाना आवश्यक है। यह पुताई के काम आता है। B.I.S. ने कली चूने को श्रेणी C का चूना माना है। जब चूने में 5 में 30% तक मृत्तिका मिली रहती है, तब इसे जलीय चुना कहते हैं। यह चिनाई, नींव, फर्शों व छतों में डाला जाता है। B.L.S. ने इसे श्रेणी A का चूना माना है। मोटे तौर पर यह अशुद्ध चूना हैं, परन्तु इन्जीनियरी क्षेत्र में इस चूने (श्रेणी A) का महत्त्व अधिक है ।

  • सामग्री (Material):-
    1. शुद्ध (कली) चूना,
    2. जलीय चूना,
    3. पानी इत्यादि।

पहचान  (Identification ):-

sr.

जलीय चूना (Hydraulic Lime)

कली चूना (Pure, Quick or Fat Lime)

1श्रेणी:- B.I.S. के अनुसार यह श्रेणी A का  चूना है।B.I.S. के अनुसार यह श्रेणी c का  चूना है।
2रंग:- इसका रंग मटियाला सफेद होता है।

इसका रंग दूधिया सफेद होता है।

3सामर्थ्य:- इस चूना की सामर्थ्य अधिक होतीइसकी सामर्थ्य कम होती है, क्योंकि पानी में डालने से यह तुरन्त टूट जाता है।
4उत्पादन:- यह अशुद्ध चूना पत्थर या कंकर | को फूंककर बनाया जाता है।    इसमें मृत्तिका की मात्रा 30% होती है।.यह शुद्ध चुना पत्थर या समुद्री घोंधों को जलाकर बनाया जाता है। इनमें मृत्तिका नगण्य अथवा 5% तक होती हैं। ढेलो की उपस्थिति इसके अध-जले होने की निशानी है।
5बुझाना:-जलीय चूना धीरे-धीरे बुझता है। बुझते समय ऊष्मा बाहर नहीं आती है। बुझाने पर आयतन में कोई वृद्धि नहीं होती है।यह चूना तेजी से बुझता है और बुझते समय इसमें से सिसकने, फटने की ध्वनि निकलती है। ऊष्मा व वाष्प बाहर निकलती हैं। बुझने पर इसके आयतन में 2 से 2 गुना वृद्धि होती है।
6जलीय गुण:- इस चूने में जलीय गुण होते हैं, जिस कारण यह नमी वाले स्थानों पर भी जम जाता है। नींव, फर्श, मोटी दीवारों तथा नमी वाले स्थानों के लिये उपयुक्त है।इस चूने में जलीय गुण नहीं होते हैं। नम स्थानों पर कली चूना इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
7

लाइम stone

 

hydraulic-lime

 

98 thoughts on “Identification of Lime जलीय चूना तथा कली चूना की पहचान”
  1. I need to to thank you for this great read!! I certainly enjoyed every little bit of it. I have you book-marked to check out new things you post…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *